ग्रामीणों ने पकड़ा गौ तस्कर, मारपीट के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने पकड़ा गौ तस्कर, मारपीट के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गौ तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने खेत में चर रही तीन गायों को ले जाते हुए एक गौ तस्कर को पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गौ तस्कर को पुलिस ने अलवर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

दोनों आरोपी फरार

ट्रॉमा वार्ड में भर्ती घायल की पहचान साहुन के रूप में हुई है। साहुन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पहली बार अली शेर और खन्ना नामक दो व्यक्तियों के साथ गया था। उसके अनुसार बाइक को लेकर उसे बुलाया गया था और तीनों मिलकर खेत में चर रही गायों को लेकर जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों को शक होने पर उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान मौका देखकर अली शेर और खन्ना फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने साहुन को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही टपूकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल साहुन को इलाज के लिए अलवर भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही गौ तस्करी और मारपीट दोनों पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *