संवैधानिक मूल्यों पर केंद्रित लेक्चर प्रतियोगिता, छात्र हुए सम्मानित

भास्कर न्यूज | गोपालगंज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सवरेजी में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु लेक्चर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 11वीं कला संकाय से ज्योति कुमारी, लखन पांडेय, अर्चना कुमारी एवं जीतू कुमार, कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय से सफीक आलम, अभिषेक कुमार एवं पलक मिश्रा; कक्षा 9वीं से पलक कुमारी, मंजीत कुमार, स्नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी सोनी, नंदनी कुमारी एवं आयुषी कुमारी तथा कक्षा 10वीं से जागृति कुमारी शामिल रहीं। भास्कर न्यूज | गोपालगंज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सवरेजी में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु लेक्चर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 11वीं कला संकाय से ज्योति कुमारी, लखन पांडेय, अर्चना कुमारी एवं जीतू कुमार, कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय से सफीक आलम, अभिषेक कुमार एवं पलक मिश्रा; कक्षा 9वीं से पलक कुमारी, मंजीत कुमार, स्नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी सोनी, नंदनी कुमारी एवं आयुषी कुमारी तथा कक्षा 10वीं से जागृति कुमारी शामिल रहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *