Shahrukh Khan Tattoo Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने लुक और अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे करियर में रोमांस से लेकर एक्शन तक हर जॉनर में छाप छोड़ चुके शाहरुख अब अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ में ऐसे अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और बेहद उत्साहित भी। हाल ही में मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर शाहरुख को देखा गया, जहां उनका बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
कैमरों से बचते हुए नजर आए शाहरुख (Shahrukh Khan Tattoo Look)
स्टूडियो से निकलते वक्त शाहरुख ने खुद को कैमरों से बचाने की पूरी कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों के बीच, छाते की मदद से किंग खान तेजी से अपनी कार की ओर बढ़े। हालांकि तब तक शाहरुख का टैटू लुक कैमरों में कैद हो चुका था। इस दौरान वो कैजुअल टी-शर्ट, पैंट और बीनी कैप में नजर आए। उनके गले पर बना टैटू साफ दिखाई दिए। शाहरुख की गर्दन पर बना टैटू फिल्म ‘किंग’ में उनके किरदार को लेकर हिंट दे रहा है।
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख का जबरदस्त लुक (Shahrukh Khan New Movie King)
दरअसल, ‘किंग’ को लेकर मेकर्स काफी समय से गोपनीयता बनाए हुए हैं। शाहरुख खुद भी नहीं चाहते कि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी समय से पहले बाहर आए। बावजूद इसके, सोशल मीडिया के दौर में सेट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आ ही जाते हैं। बीते साल भी फिल्म के सेट से शाहरुख के ग्रे बालों वाला लुक वायरल हुआ था, जिसने यह साफ कर दिया था कि इस बार वो अपने चित-परिचित रोमांटिक हीरो वाली छवि से बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म किंग की शूटिंग हो रही है विदेश में (Shahrukh Khan King Movie Shooting)
फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग का बड़ा हिस्सा विदेशों में किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यूरोप के कुछ हिस्सों में फिल्माए गए सीन काफी बड़े पैमाने पर हैं। फिल्म से जुड़े कलाकार भी बेहद चुनिंदा हैं और उनके किरदारों पर अभी तक पर्दा पड़ा हुआ है। इतना जरूर तय है कि शाहरुख का किरदार बेहद इंटेंस, खतरनाक और दमदार होने वाला है।
शाहरुख के जन्मदिन पर जारी हुआ टीजर (Shahrukh Khan King Teaser)
शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी किए गए टीजर ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया। टीजर में उनका ग्रे हेयर लुक, इंटेंस आंखें और हाथ में ‘किंग ऑफ हार्ट्स’ कार्ड लिए उनका अंदाज इस बात का संकेत देता है कि यह फिल्म उनके करियर का एक और बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। यह किरदार न सिर्फ उनके पुराने ‘लवर बॉय’ इमेज से बिल्कुल अलग है, बल्कि ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसे ही एक्शन अवतार में पर्दे पर छा जाने का वादा भी करता है।


