एपस्टीन फाइल्स छोड़िए… ये शख्स 55 साल तक 89 नाबालिगों का करता रहा शारीरिक शोषण, भारतीय बच्चे भी शामिल

एपस्टीन फाइल्स छोड़िए… ये शख्स 55 साल तक 89 नाबालिगों का करता रहा शारीरिक शोषण, भारतीय बच्चे भी शामिल

France Child Exploitation: फ्रांस में एक 79 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 55 वर्षों के दौरान 89 नाबालिग लड़कों से दुष्कर्म और यौन शोषण किया। फ्रांस के अभियोजकों ने अब आरोपी जैक्स लेवेगल का नाम सार्वजनिक कर दिया है ताकि और पीड़ित सामने आ सकें। उसे 2024 में जांच के दायरे में लिया गया था और अप्रैल 2025 से वह न्यायिक हिरासत में है। जांचकर्ताओं ने बताया कि अनुसार, लेवेगल ने 1967 से 2022 के बीच 13 से 17 वर्ष की आयु के किशोर लड़कों को निशाना बनाया। वह भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, अल्जीरिया, नाइजर, फिलीपींस, कोलंबिया समेत और 9 देशों में फ्रीलांस शिक्षक रहा। अधिकारियों ने बताया कि वह खुद को ‘जेंटलमैन बॉय-लवर’ कहता था। अपने शिकार को बौद्धिक रूप से प्रभावित कर उनका भरोसा जीतता था। वह उन पर नैतिक दबाव और मानसिक नियंत्रण बनाता था।

भतीजे को मिली यूएसबी ड्राइव तो खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के एक रिश्तेदार को उसकी एक यूएसबी ड्राइव मिली। इसमें आरोपी की खुद लिखी गई एक डिजिटल ‘आत्मकथा’ थी, जो करीब 15 वॉल्यूम में थी। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच एजेंसियों ने 1967 से 2022 के बीच हुए अपराधों की जानकारी जुटाई और अब तक 89 पीड़ितों की पहचान की है। पीड़ित उस समय 13 से 17 साल की उम्र के थे। करीब 150 लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन केवल दो पीड़ितों ने सिविल कार्रवाई करने का फैसला किया है।

मां और बुआ की हत्या की थी

लेवोग्ल ने अपने परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने की बात कबूल की। उसने 1970 के दशक में अपनी गंभीर रूप से बीमार मां का तकिए से दम घोंट दिया। 1990 के दशक में अपनी 92 वर्षीय बुआ की भी इसी तरह हत्या की।

एपस्टीन फाइल्स क्या है?

पिछले कुछ समय से ‘एपस्टीन फाइल्स’ की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। अप्पतिजनक फोटो-वीडियो सामने। खासकर बड़े-बड़े लीडर और बिजनेसमैन के। साफ शब्दों में कहे तो ‘एपस्टीन फाइल्स’ (Epstein Files) अमेरिका के कुख्यात फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों, कोर्ट रिकॉर्ड, एफबीआई फाइलों और गवाही का कच्चा चिठ्ठा है। इन फाइलों में उन लोगों के नाम, बयान और सबूत शामिल हैं जिन पर एपस्टीन के साथ जुड़े होने या उसके सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क में शामिल होने के आरोप या संदिग्ध संबंध रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *