आजमगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 6 जनवरी को इसे पब्लिश भी कर दिया गया है। जिले में विभिन्न श्रेणी के 5 लाख, 66 हजार, 619 ऐसे वोटर मिले, जिनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। जिसमें 1 लाख, 2 हजार, 383 मतदाता मृतक, 2 लाख, 63 हजार, 697 शिफ्टेड, 1 लाख, 23 हजार, 984 अनुपस्थित, 47 हजार 894 डबल और 28 हजार 650 अन्य मतदाता शामिल हैं। आजमगढ़ सदर में कटे सबसे अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ सदर में सबसे अधिक 86790 मतदाताओं के नाम काटे गए। इनमें से 10433 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। जबकि 31480 मतदाता मौके पर नहीं मिले। और 3353 मतदाता शिफ्ट हो चुके हैं। वही आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा में 44973 मतदाताओं की कटौती की गई है जिनमें से 9171 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। जबकि 8748 मतदाता मौके पर नहीं मिले और 21991 मतदाता शिफ्ट हो चुके हैं। इन विधानसभा क्षेत्र में इतने मतदाता हुए शिफ्ट जिले की अतरौलिया विधानसभा में 48594 मतदाताओं की कटौती की गई है। इनमें से 9032 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। जबकि 7511 मतदाता मौके पर नहीं मिले जबकि 27967 मतदाता शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं गोपालपुर विधानसभा में 51830 मतदाताओं की कटौती की गई है। जिले की मुबारकपुर विधानसभा में 57970 मतदाताओं की कटौती की गई है तो निजामाबाद में 48705 मतदाताओं की कटौती की गई है। जिले के फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र में 47925 मतदाताओं के नाम की कटौती की गई है। इसके साथी दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में 56896 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं जिले की लालगंज विधानसभा में 66026 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं जबकि मेंहनगर विधानसभा में 56970 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जिसमें से 11274 मतदाताओं की मौत हो चुकी है।


