3 दिन में सीखें उन्नत खेती:बाजार, लोन, बीमा की जानकारी एक जगह

3 दिन में सीखें उन्नत खेती:बाजार, लोन, बीमा की जानकारी एक जगह

खेती को लाभकारी बनाने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव-2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए किसानों को उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन तकनीकों और आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक किसानों को सीधे मार्गदर्शन देंगे। तीन दिवसीय इस मेले में खेती से जुड़े हर पहलू की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें फसल बीमा, कृषि ऋण, उन्नत बीज-उर्वरक, जैविक प्रमाणन, एफपीओ और बाजार से जुड़ाव शामिल हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने गांव-गांव से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मेला किसानों के लिए जीवंत विश्वविद्यालय जैसा होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *