कांग्रेस से निष्कासन पर नेताओं ने लिखा खड़गे को लेटर:कहा- राष्ट्रीय स्तर पर जांच समिति गठित हो, बिहार प्रदेश कांग्रेस खुद को राष्ट्रीय कांग्रेस से ऊपर समझती

कांग्रेस से निष्कासन पर नेताओं ने लिखा खड़गे को लेटर:कहा- राष्ट्रीय स्तर पर जांच समिति गठित हो, बिहार प्रदेश कांग्रेस खुद को राष्ट्रीय कांग्रेस से ऊपर समझती

बिहार कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व विधायक छत्रपति यादव और AICC सदस्य आनंद माधव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। आज दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने राज्य इकाई का अधिकार क्षेत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से उपर होने पर भी सवाल किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अपने आप को राष्ट्रीय कांग्रेस से ऊपर समझती इस पत्र में उन्होंने लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुसार हमारा निष्कासन आपकी सहमति के पश्चात एआईसीसी द्वारा ही हो सकता है। लेकिन शायद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान कर्ताधर्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इसके संविधान से स्वयं को उपर समझते हैं। अपने कार्यालय आदेश द्वारा प्रदेश अनुशासन समिति ने दो एआईसीसी सदस्यों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन का आदेश पत्र निर्गत किया है। क्या राज्य इकाई का अधिकार क्षेत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से उपर है? क्या वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्यों का निष्कासन अपने स्तर से कर सकते हैं? जांच समिति का राष्ट्रीय स्तर पर गठन की मांग अगर हमलोगों से कुछ गलत हुआ है तो इसके लिए एक जांच समिति का राष्ट्रीय स्तर पर गठन हो। हम लोग उस जांच समिति के समक्ष अपनी सफ़ाई देनें के लिये प्रस्तुत हैं। समिति अगर हमलोगों की बातों से संतुष्ट नहीं होती है, तो वह हमलोगों के निष्कासन के लिये आपके समक्ष अनुशंसा कर सकती है। हमारी लड़ाई न्याय की लड़ाई है। हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि ग़लत का कभी साथ मत दो, “डरो मत”, हम उन्हीं के बताये राह पर चल रहे हैं। दोनों नेताओं की ओर से की जा रही थी पार्टी विरोधी बयानबाजी प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि दोनों नेताओं की ओर से लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी और भ्रामक टिप्पणियां की जा रही थीं, जिससे संगठन की छवि प्रभावित हो रही थी। आदेश में लिखा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से विमर्श के बाद यह कार्रवाई की गई। बिहार कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व विधायक छत्रपति यादव और AICC सदस्य आनंद माधव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। आज दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने राज्य इकाई का अधिकार क्षेत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से उपर होने पर भी सवाल किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अपने आप को राष्ट्रीय कांग्रेस से ऊपर समझती इस पत्र में उन्होंने लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुसार हमारा निष्कासन आपकी सहमति के पश्चात एआईसीसी द्वारा ही हो सकता है। लेकिन शायद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान कर्ताधर्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इसके संविधान से स्वयं को उपर समझते हैं। अपने कार्यालय आदेश द्वारा प्रदेश अनुशासन समिति ने दो एआईसीसी सदस्यों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन का आदेश पत्र निर्गत किया है। क्या राज्य इकाई का अधिकार क्षेत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से उपर है? क्या वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्यों का निष्कासन अपने स्तर से कर सकते हैं? जांच समिति का राष्ट्रीय स्तर पर गठन की मांग अगर हमलोगों से कुछ गलत हुआ है तो इसके लिए एक जांच समिति का राष्ट्रीय स्तर पर गठन हो। हम लोग उस जांच समिति के समक्ष अपनी सफ़ाई देनें के लिये प्रस्तुत हैं। समिति अगर हमलोगों की बातों से संतुष्ट नहीं होती है, तो वह हमलोगों के निष्कासन के लिये आपके समक्ष अनुशंसा कर सकती है। हमारी लड़ाई न्याय की लड़ाई है। हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि ग़लत का कभी साथ मत दो, “डरो मत”, हम उन्हीं के बताये राह पर चल रहे हैं। दोनों नेताओं की ओर से की जा रही थी पार्टी विरोधी बयानबाजी प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि दोनों नेताओं की ओर से लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी और भ्रामक टिप्पणियां की जा रही थीं, जिससे संगठन की छवि प्रभावित हो रही थी। आदेश में लिखा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से विमर्श के बाद यह कार्रवाई की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *