इंटरस्टेट बाइक चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार:किशनगंज में एक बाइक बरामद, पहले 4 चोर पकड़े गए थे

इंटरस्टेट बाइक चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार:किशनगंज में एक बाइक बरामद, पहले 4 चोर पकड़े गए थे

किशनगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मुख्य सरगना मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, किशनगंज संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। रफीक पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या-63/26, दिनांक-14.03.2026 में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पंजीकरण संख्या WB92B9993 वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। 4 चोर पहले गिरफ्तार किए गए थे इससे पहले शनिवार को भी किशनगंज पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सदस्यों की पहचान शमिरुद्दीन, गुलशाद, अल्फाज और आरिफ के रूप में हुई थी। छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद की थीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने उस दौरान छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद की थीं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज पंकज पंथ, पहाड़कट्टा थाना के पु०अ०नि० फुलेंद्र कुमार और राजेश दास, डी०आई०यू० टीम, किशनगंज तथा पहाड़कट्टा थाना का सशस्त्र बल शामिल थे। किशनगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मुख्य सरगना मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, किशनगंज संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। रफीक पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या-63/26, दिनांक-14.03.2026 में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पंजीकरण संख्या WB92B9993 वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। 4 चोर पहले गिरफ्तार किए गए थे इससे पहले शनिवार को भी किशनगंज पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सदस्यों की पहचान शमिरुद्दीन, गुलशाद, अल्फाज और आरिफ के रूप में हुई थी। छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद की थीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने उस दौरान छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद की थीं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज पंकज पंथ, पहाड़कट्टा थाना के पु०अ०नि० फुलेंद्र कुमार और राजेश दास, डी०आई०यू० टीम, किशनगंज तथा पहाड़कट्टा थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *