LDA ने 636 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन करवाया:अनंत नगर योजना की 2 दिनों तक चली लॉटरी , पर्ची में नाम देखकर खिल उठे चेहरे

LDA ने 636 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन करवाया:अनंत नगर योजना की 2 दिनों तक चली लॉटरी , पर्ची में नाम देखकर खिल उठे चेहरे

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनंत नगर आवासीय योजना के 636 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 2 दिन तक चली लॉटरी की प्रक्रिया में 7334 आवेदकों के बीच लकी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना का विकास 785 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ बिजली सप्लाई के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा बनाएगा। अनंत नगर योजना में पहले 2 चरणों में 666 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें 22 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। तीसरे चरण में आकाश खण्ड और आदर्श खण्ड के 636 भूखण्डों के लिए 20 दिसम्बर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 के बीच ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था,7334 लोगों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया था।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि 30 और 31 जनवरी लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आवेदकों के हाथों से ही ड्रा की पर्चियां निकलवाई गई । साथ ही पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 75, 162 वर्गमीटर के 240 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 56 भूखण्ड लॉटरी से आवंटित किये गये।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *