लखनऊ में LDA ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर:9 रो-हाउस ध्वस्त, गुड़ंबा में 19 सील: बिना मानचित्र के हो रहा था निर्माण

लखनऊ में LDA ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर:9 रो-हाउस ध्वस्त, गुड़ंबा में 19 सील: बिना मानचित्र के हो रहा था निर्माण

लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बिजनौर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘मॉड गैलेक्सी सिटी’ में बने 9 अवैध रो-हाउस भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई दिनभर चली। एलडीए के मुताबिक, बिजनौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में बिल्डर मोहम्मद इमरान द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के करीब 9,500 वर्गफीट में रो-हाउस बनाए जा रहे थे। इस मामले में न्यायालय से ध्वस्तीकरण के आदेश मिलने के बाद प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण गिरा दिया। गुड़ंबा में 19 रो-हाउस सील प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने गुड़ंबा के कंचना बिहारी मार्ग पर भी कार्रवाई की। यहां अलग-अलग बिल्डरों द्वारा बिना नक्शा पास कराए 19 रो-हाउस बनाए जा रहे थे। एलडीए ने सभी निर्माणों को सील कर दिया। ठाकुरगंज में 3 कॉमर्शियल बिल्डिंग सील प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने ठाकुरगंज के जल निगम रोड पर अभियान चलाकर 3 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया। ये निर्माण 150 से 250 वर्गमीटर तक के प्लॉट पर बिना अनुमति के कराए जा रहे थे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के होने वाले निर्माणों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *