सहरसा में वकील के बेटे की गोली मारकर हत्या:स्कूल से लौटते समय बदमाशों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

सहरसा में वकील के बेटे की गोली मारकर हत्या:स्कूल से लौटते समय बदमाशों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

सहरसा में अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल 13 वर्षीय स्कूली छात्र की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। छात्र को बुधवार को गोली मारी गई थी, जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के सिमराहा वार्ड नंबर चार निवासी अनुज कुमार निराला के बेटे अंकित आनंद के रूप में हुई है। अंकित विद्या निकेतन में सातवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता सहरसा सिविल कोर्ट में पिछले सात साल से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। अंकित अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। स्कूल से लौटते समय मारी थी गोली मृतक के पिता ने बताया कि अंकित बुधवार को रोज की तरह सुबह 10 बजे साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटते समय, घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर सिमराहा में एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल अंकित को उसी दिन शहर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया था कि सिर में गोली लगने के कारण अंकित कोमा में चला गया था और उसकी जान को खतरा था। निजी क्लीनिक में वेंटिलेटर पर था भर्ती परिवार वाले अंकित को बचाने के लिए सिलीगुड़ी ले गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी उसे बचाने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिवार उसे वापस सहरसा ले आया और एक निजी क्लीनिक में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह अंकित ने दम तोड़ दिया। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है। बहरहाल, मौत के कारण अभी तक स्पष्ट सामने नहीं आ सके है, लेकिन पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिजन ने अब तक कोई आवेदन पुलिस को नही दिया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा लेकिन पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है सहरसा में अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल 13 वर्षीय स्कूली छात्र की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। छात्र को बुधवार को गोली मारी गई थी, जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के सिमराहा वार्ड नंबर चार निवासी अनुज कुमार निराला के बेटे अंकित आनंद के रूप में हुई है। अंकित विद्या निकेतन में सातवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता सहरसा सिविल कोर्ट में पिछले सात साल से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। अंकित अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। स्कूल से लौटते समय मारी थी गोली मृतक के पिता ने बताया कि अंकित बुधवार को रोज की तरह सुबह 10 बजे साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटते समय, घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर सिमराहा में एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल अंकित को उसी दिन शहर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया था कि सिर में गोली लगने के कारण अंकित कोमा में चला गया था और उसकी जान को खतरा था। निजी क्लीनिक में वेंटिलेटर पर था भर्ती परिवार वाले अंकित को बचाने के लिए सिलीगुड़ी ले गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी उसे बचाने में असमर्थता जताई। इसके बाद परिवार उसे वापस सहरसा ले आया और एक निजी क्लीनिक में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह अंकित ने दम तोड़ दिया। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है। बहरहाल, मौत के कारण अभी तक स्पष्ट सामने नहीं आ सके है, लेकिन पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिजन ने अब तक कोई आवेदन पुलिस को नही दिया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा लेकिन पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *