हाईकोर्ट के बाहर वकीलों का 72 घंटे से धरना जारी:डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, सड़क पर जाम से आमजन हो रहा परेशान

हाईकोर्ट के बाहर वकीलों का 72 घंटे से धरना जारी:डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, सड़क पर जाम से आमजन हो रहा परेशान

जयपुर के निविक हॉस्पिटल के डॉक्टर सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का धरना जारी है। पिछले 72 घंटे से वकीलों ने हाईकोर्ट के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर रखा है। वकीलों की मांग है कि डॉक्टर को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। दरअसल, अस्पताल में वकील जितेंद्र शर्मा की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वकील ने डॉ. सोनदेव बंसल के खिलाफ इलाज में लापरवाही और आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने वकील की शिकायत पर 29 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया था। लेकिन 5 महीने बाद भी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। नाराज वकीलों ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह साढ़े 11 बजे सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू किया था, जो आज भी जारी है। जाम से आमजन परेशान वकीलों के जाम के कारण पुलिस ने भगवानदास रोड को बंद कर यातायात को अन्य मार्गों से डायवर्ट कर रखा है, लेकिन मुख्य सड़क के बंद होने से वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक दवाब बढ़ गया है। जिससे सी-स्कीम, अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल तक दिनभर जाम लगा रहता है, जाम की वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *