BHU में ‘वैश्विक बुद्ध एवं जातक कथायें’ पुस्तक का विमोचन:गोरखपुर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर और प्रो. सुजाता ने लिखी किताब

BHU में ‘वैश्विक बुद्ध एवं जातक कथायें’ पुस्तक का विमोचन:गोरखपुर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर और प्रो. सुजाता ने लिखी किताब

गोरखपुर के राजकीय बौद्ध संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर यश्वन्त सिंह राठौर और प्रो. सुजाता की संपादित पुस्तक ‘वैश्विक बुद्ध एवं जातक कथायें’ का विमोचन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के के. एन. उदुप्पा सभागार में मंगलवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे। यह पुस्तक विमोचन ‘दक्षिण एशिया में बौद्ध धर्म : विस्तार, पुरातत्व, कला व वास्तुकला और सांस्कृतिक प्रभाव’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया गया। इस दौरान राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर की ओर से एक कला प्रदर्शनी ‘धम्मा लैंड ऑफ तथागत बुद्धा’ का भी आयोजन किया गया। देश- विदेश के अतिथियों की रही मौजूदगी
पुस्तक विमोचन के अवसर पर जेएनयू, नई दिल्ली के प्रो. यशदत्त अलोनी उपस्थित रहे। इस दौरान जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के महानिदेशक कोजी सातो एंड धम्मा लर्निंग सेंटर, सारनाथ, वाराणसी के संस्थापक व अध्यक्ष वेन. भिक्षु चंदिमा महाथेरो बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा, अमेरिका, जर्मनी, म्यांमार, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैण्ड अन्य जगहों के विद्वान अतिथियों की भी उपस्थिति रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *