लट्ठमार होली से पहले एक्शन में SDM:रात में खड़े होकर हटवाए अतिक्रमण, पक्के अतिक्रमण को खुद तोड़ते दिखे लोग

लट्ठमार होली से पहले एक्शन में SDM:रात में खड़े होकर हटवाए अतिक्रमण, पक्के अतिक्रमण को खुद तोड़ते दिखे लोग

मथुरा के बरसाना में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लड्डू और लट्ठमार होली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शनों के लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए DM चंद्र प्रकाश सिंह और SDM प्राजक्ता त्रिपाठी खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार की देर रात SDM ने बरसाना पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अतिक्रमण से संकरे हुए रास्ते बरसाना में संकरी गलियों और सीढ़ियों से होकर श्रद्धालु राधारानी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। बरसाना की गलियों में दुकानदारों ने स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी बजह से श्रद्धालुओं को खासकर भीड़ के दौरान आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। कई बार तो इतनी भीड़ हो जाती है कि पैदल निकलना भी दुश्वार हो जाता है। अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण पर चला हथौड़ा बरसाना कस्बे की गलियों में हुए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शुक्रवार की देर शाम SDM गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी बरसाना पहुंची। जहां उन्होंने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कराने की कार्यवाही की। देर रात 8 बजे शुरू हुई यह कार्यवाही 12 बजे तक चली। SDM के देर रात बरसाना पहुंचने और अतिक्रमण पर कार्यवाही करने की जानकारी मिलते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने खुद ही ध्वस्त किए अतिक्रमण SDM प्राजक्ता त्रिपाठी की कार्यवाही को देखते हुए सुदामा चौक के आसपास के दुकानदारों ने खुद ही अपने पक्के अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने अपने ही निर्माण पर खुद ही हथौड़ा चलाया। बरसाना वासियों का कहना था सुदामा चौक पर पहली बार अतिक्रमण हटाया गया है यहां किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं हुई कार्यवाही करने की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *