मुजफ्फरपुर में बुधवार की रात भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल हो गया। ‘बाबू अर्जुन मेला’ में भीड़ अनियंत्रित होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। झड़प में कई लोग घायल हो गए। मेले का आयोजन पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने किया था। जिसमें खेसारी लाल को देखने के लिए क्षमता से अधिक भीड़ जुट गई। कार्यक्रम शुरू होते ही प्रशंसक मंच के करीब जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान मेला कमेटी के सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच मामूली कहासुनी हुई। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हंगामे के कारण नेशनल हाईवे (NH) पर करीब चार घंटे तक ट्रैफिक ठपरही। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ से पुलिस और सुरक्षाकर्मी भीड़ को खदेड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ से आक्रोशित लोग उन पर पथराव कर रहे हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
आयोजकों ने भीड़ के अनुसार इंतजाम नहीं किए- एसएसपी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मेले के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके आधार पर 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक डीएसपी को तैनात किया गया था। हालांकि, एसएसपी ने स्पष्ट रूप से आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई बड़ा सेलिब्रिटी आता है, तो भीड़ का जुटना तय है। आयोजकों ने भीड़ के अनुपात में पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। मेला कमेटी और जनता के बीच हुई झड़प के वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ वीडियो के आधार पर हो रही जांच पुलिस वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन यह भी जांच रहा है कि क्या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था। इस घटना के बाद स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुजफ्फरपुर में बुधवार की रात भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल हो गया। ‘बाबू अर्जुन मेला’ में भीड़ अनियंत्रित होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। झड़प में कई लोग घायल हो गए। मेले का आयोजन पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने किया था। जिसमें खेसारी लाल को देखने के लिए क्षमता से अधिक भीड़ जुट गई। कार्यक्रम शुरू होते ही प्रशंसक मंच के करीब जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान मेला कमेटी के सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच मामूली कहासुनी हुई। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हंगामे के कारण नेशनल हाईवे (NH) पर करीब चार घंटे तक ट्रैफिक ठपरही। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ से पुलिस और सुरक्षाकर्मी भीड़ को खदेड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ से आक्रोशित लोग उन पर पथराव कर रहे हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
आयोजकों ने भीड़ के अनुसार इंतजाम नहीं किए- एसएसपी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मेले के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके आधार पर 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक डीएसपी को तैनात किया गया था। हालांकि, एसएसपी ने स्पष्ट रूप से आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई बड़ा सेलिब्रिटी आता है, तो भीड़ का जुटना तय है। आयोजकों ने भीड़ के अनुपात में पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। मेला कमेटी और जनता के बीच हुई झड़प के वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ वीडियो के आधार पर हो रही जांच पुलिस वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन यह भी जांच रहा है कि क्या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था। इस घटना के बाद स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।


