लूणकरनसर में देर रात सड़क हादसा:बाइक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

लूणकरनसर में देर रात सड़क हादसा:बाइक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

बीकानेर के लूणकरनसरमें एसडीएम ऑफिस के पास सर्विस रोड पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। ये कस्बे की सबसे व्यस्त सड़क है और काफी तेज गति में वाहन दौड़ते हैं। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चुन्नीलाल पुत्र तेजाराम, निवासी माड़िया, तहसील नोखा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ये युवक नोखा से लूणकरनसर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकअप चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिकअप गाड़ी को पुलिस ने सीज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं लगा है। सुबह दुकानों के खुलने के बाद ही पुलिस आगे छानबीन कर सकेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचनाकर दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *