सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने 15 मार्च की देर रात चार प्रभारी निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार आईजीआरएस शाखा में तैनात संजय कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा बनाया गया है। वहीं इटवा थाने में तैनात रविन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एएचटी थाने में तैनात मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया बनाया गया है। इसके अलावा मिश्रौलिया थाने में तैनात राजेश कुमार तिवारी को प्रभारी आईजीआरएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश संख्या एसटी-एसपी-टी-4/2026 के तहत यह तबादले किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला पुलिस महकमे में इस तबादला आदेश को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। खासतौर पर थाना प्रभार और शाखा स्तर पर किए गए बदलाव को कानून-व्यवस्था और शिकायत निस्तारण व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। 15 मार्च की देर रात आदेश जारी होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। देर रात हुए इस प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा सोमवार को पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक हलकों में होती रही।


