पंजाब पुलिस में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से शुरू हो गया है और यह 1 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगा। तरनतारन जिले के सी-पाइट कैंप, पट्टी में पंजाब पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल की तैयारी शुरू हो गई है। यह जानकारी कैंप ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन गुरदर्शन सिंह ने दी। कैप्टन गुरदर्शन सिंह ने युवाओं से जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सी-पाइट कैंप, पट्टी में रिपोर्ट करने का आग्रह किया है, ताकि वे पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकें। ये दस्तावेज साथ लाने होंगे कैंप में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन की एक कॉपी, दसवीं का मूल प्रमाण पत्र, 10+2 और उससे अधिक के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, पंजाब निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक अकाउंट की फोटोकॉपी (खाता चालू हालत में होना चाहिए) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। ये आवश्यक वस्तुएं भी लानी होंगी इसके अलावा, एक कॉपी, एक पेन, खाने के बर्तन और रहने के लिए बिस्तर जैसी आवश्यक वस्तुएं भी लानी होंगी। कैंप में आने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। कैंप में रहने के दौरान भोजन और आवास पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


