लस्सी के विवाद फायरिंग, दोनों पक्षों ने केस किया:रुपए नहीं देने पर दुकानदार से हुई थी कहासुनी, कट्‌टा लहराया था

लस्सी के विवाद फायरिंग, दोनों पक्षों ने केस किया:रुपए नहीं देने पर दुकानदार से हुई थी कहासुनी, कट्‌टा लहराया था

भागलपुर में लस्सी के पैसे को विवाद हुआ। जिसमें फायरिंग भी हुई थी। मामले में दो पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक की गिरफ्तारी भी हुई है। दूसरे की तलाश में छापेमारी चल रही है। दुकानदार मो. कामरान ने पुलिस को बताया है कि मेरे भाई ने सुमन और आर्यन उर्फ मुरारी ठाकुर को दुकान से लस्सी लेते देखा था। जब उनसे रुपए मांगे तो बिना दिए चले गए। बाद में जब मैं दोनों की तलाश में निकला तो मुरारी को कुछ दूर लस्सी पीते देखा। उससे रुपए मांगे तो उसने कहा कि लस्सी सुमन ने दी है, उसी से मांगो। इसके बाद मैं दुकान लौट गया। दुकानदार का आरोप है कि थोड़ी देर बाद सुमन और आर्यन उर्फ मुरारी ठाकुर मेरी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। मामला बरारी थाना क्षेत्र का है। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया
फायरिंग में मुरारा घायल हो या था। मायागंज अस्पताल में इलाजरत आर्यन उर्फ मुरारी ठाकुर के बयान पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपने बयान में उसने स्वीकार किया कि उसने और उसके साथी सुमन ने दुकान से सिगरेट और लस्सी ली थी, लेकिन केवल सिगरेट का ही पैसा दिया गया था। उसके अनुसार, इसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद बढ़ गया। आर्यन ने बताया कि विवाद के बाद वह अपने साथी सुमन के साथ दुकान पर गया, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें वह खुद भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। भागलपुर में लस्सी के पैसे को विवाद हुआ। जिसमें फायरिंग भी हुई थी। मामले में दो पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक की गिरफ्तारी भी हुई है। दूसरे की तलाश में छापेमारी चल रही है। दुकानदार मो. कामरान ने पुलिस को बताया है कि मेरे भाई ने सुमन और आर्यन उर्फ मुरारी ठाकुर को दुकान से लस्सी लेते देखा था। जब उनसे रुपए मांगे तो बिना दिए चले गए। बाद में जब मैं दोनों की तलाश में निकला तो मुरारी को कुछ दूर लस्सी पीते देखा। उससे रुपए मांगे तो उसने कहा कि लस्सी सुमन ने दी है, उसी से मांगो। इसके बाद मैं दुकान लौट गया। दुकानदार का आरोप है कि थोड़ी देर बाद सुमन और आर्यन उर्फ मुरारी ठाकुर मेरी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। मामला बरारी थाना क्षेत्र का है। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया
फायरिंग में मुरारा घायल हो या था। मायागंज अस्पताल में इलाजरत आर्यन उर्फ मुरारी ठाकुर के बयान पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपने बयान में उसने स्वीकार किया कि उसने और उसके साथी सुमन ने दुकान से सिगरेट और लस्सी ली थी, लेकिन केवल सिगरेट का ही पैसा दिया गया था। उसके अनुसार, इसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद बढ़ गया। आर्यन ने बताया कि विवाद के बाद वह अपने साथी सुमन के साथ दुकान पर गया, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें वह खुद भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *