सिद्धार्थनगर की मोहाना पुलिस और SSB की 66वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए भरमी से पननी मार्ग से दो और सड्डा मोड़ से एक संदिग्ध सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
आरोपियों के कब्जे से 119 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप, 160 कैप्सूल स्पास-प्रॉक्स, एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा भारतीय और नेपाली मुद्रा समेत कुल 18,305 रुपये बरामद किए गए।
वाहन चेकिंग होता देख भागे संदिग्ध, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा
CO सदर विश्वजीत सौरयान ने बताया कि थाना प्रभारी मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और SSB की टीम भरमी-पननी मार्ग पर सड्डा मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पननी की ओर से आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। टीम ने समय रहते दोनों को गिरफ्तार कर किया।
सुरक्षाकर्मियों ने जब तलाशी की तब युवकों के पास रखे एक गत्ते के डिब्बे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और स्पास-प्रॉक्स कैप्सूल बरामद किए गए
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार निवासी इमरान पुत्र अनवर अली और नेपाल के रुपनदेही जिले निवासी सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि नशीली दवाएं चैनपुर निवासी विजय शेखर यादव ने उपलब्ध कराई थीं। दवाओं को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय शेखर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में SSB निरीक्षक प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर सर्वेश यादव और चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिस व SSB के अन्य जवान शामिल रहे।


