पीजी अंग्रेजी विभाग में बनेगी लैंग्वेज लैब, इंटरनेट के साथ लगेंगे 30 कंप्यूटर

मुजफ्फरपुर| बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में जल्द ही अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस लैंग्वेज लैब में 30 कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जिसमें आधुनिक लैंग्वेज ट्रेनिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिस्टम हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े रहेंगे। विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कंप्यूटर सेट उपलब्ध हो गया है। होली की छुट्टी के बाद सभी सिस्टम इंस्टाल कर इंटरनेट से जोड़े जाएंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार लैंग्वेज लैब का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भाषा कौशल को मजबूत करना है। खासकर अंग्रेजी बोलचाल, शब्दों के उच्चारण और संप्रेषण क्षमता को बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा। इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि आज के दौर में संप्रेषण कौशल सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। लैंग्वेज लैब के माध्यम से छात्र इंटरेक्टिव सॉफ्टवेयर की मदद से प्रैक्टिस कर सकेंगे और अपनी कमजोरियों को दूर कर पाएंगे। मुजफ्फरपुर| बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में जल्द ही अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस लैंग्वेज लैब में 30 कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जिसमें आधुनिक लैंग्वेज ट्रेनिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिस्टम हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े रहेंगे। विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कंप्यूटर सेट उपलब्ध हो गया है। होली की छुट्टी के बाद सभी सिस्टम इंस्टाल कर इंटरनेट से जोड़े जाएंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार लैंग्वेज लैब का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भाषा कौशल को मजबूत करना है। खासकर अंग्रेजी बोलचाल, शब्दों के उच्चारण और संप्रेषण क्षमता को बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा। इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि आज के दौर में संप्रेषण कौशल सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। लैंग्वेज लैब के माध्यम से छात्र इंटरेक्टिव सॉफ्टवेयर की मदद से प्रैक्टिस कर सकेंगे और अपनी कमजोरियों को दूर कर पाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *