दरभंगा में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आज ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा करेंगे। जन कल्याण संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने नेहरू स्टेडियम और पोलो मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) और डीसीएलआर को रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर और सुचारु रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। पोलो मैदान में कुल 21 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संवाद कार्यक्रम के लिए प्रत्येक अंचल से दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। कुल 21 रजिस्ट्रेशन काउंटर पोलो मैदान में स्थापित किए जाएंगे।
एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, दूसरे पर परिमार्जन, मापी संबंधी मामलों का रजिस्ट्रेशन होगा एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन और मापी से संबंधित मामलों का पंजीकरण होगा, जबकि दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण और अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि आवेदकों को आवेदन देने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। रजिस्ट्रेशन सुबह 7 से 11 बजे तक आवेदनकर्ताओं का पंजीकरण प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटरों पर किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम के लिए प्रत्येक अंचल का अलग-अलग काउंटर बनाया जा रहा है, जहां आवेदक दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी आवेदनों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में कम से कम 4,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी के अनुसार, जिन आवेदकों का पंजीकरण होगा, उन्हें पूनम मैदान से ऑडिटोरियम में ले जाया जाएगा। वहां लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयनित आवेदकों को उपमुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत मामलों को एमआईएस (MIS) में दर्ज किया जाएगा और उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी भूमि विवाद एवं अन्य मामलों का 15 दिनों के भीतर समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवेदकों को सीधे संवाद का अवसर नहीं मिल पाएगा, उनके आवेदनों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे से आवेदकों का पंजीकरण शुरू होगा, जबकि 10 बजे से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दरभंगा में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आज ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा करेंगे। जन कल्याण संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने नेहरू स्टेडियम और पोलो मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) और डीसीएलआर को रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर और सुचारु रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। पोलो मैदान में कुल 21 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संवाद कार्यक्रम के लिए प्रत्येक अंचल से दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। कुल 21 रजिस्ट्रेशन काउंटर पोलो मैदान में स्थापित किए जाएंगे।
एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, दूसरे पर परिमार्जन, मापी संबंधी मामलों का रजिस्ट्रेशन होगा एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन और मापी से संबंधित मामलों का पंजीकरण होगा, जबकि दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण और अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि आवेदकों को आवेदन देने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। रजिस्ट्रेशन सुबह 7 से 11 बजे तक आवेदनकर्ताओं का पंजीकरण प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटरों पर किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम के लिए प्रत्येक अंचल का अलग-अलग काउंटर बनाया जा रहा है, जहां आवेदक दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी आवेदनों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में कम से कम 4,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी के अनुसार, जिन आवेदकों का पंजीकरण होगा, उन्हें पूनम मैदान से ऑडिटोरियम में ले जाया जाएगा। वहां लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयनित आवेदकों को उपमुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत मामलों को एमआईएस (MIS) में दर्ज किया जाएगा और उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी भूमि विवाद एवं अन्य मामलों का 15 दिनों के भीतर समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवेदकों को सीधे संवाद का अवसर नहीं मिल पाएगा, उनके आवेदनों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे से आवेदकों का पंजीकरण शुरू होगा, जबकि 10 बजे से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


