अलीगढ़ में वक्फ की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा:शाही चीफ मुफ्ती की शिकायत पर जिलाधिकारी मांगी रिपोर्ट, फर्जी बैनामों से हो रही बिक्री

अलीगढ़ में वक्फ की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा:शाही चीफ मुफ्ती की शिकायत पर जिलाधिकारी मांगी रिपोर्ट, फर्जी बैनामों से हो रही बिक्री

अलीगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर भूमाफिया के कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। वक्फ संख्या 26-A, मौजा दूधपुर माफी की सैकड़ों बीघा वक्फ भूमि पर अवैध कब्जे, बहुमंजिला निर्माण और फर्जी बैनामों की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। शाही चीफ मुफ्ती उत्तर प्रदेश एवं भारतीय समाज सेवक संगठन (BSSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन (एडवोकेट) ने डीएम कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया। सुनियोजित तरीके से हो रहा कब्जा मौलाना इफराहीम हुसैन ने जिलाधिकारी को बताया कि गाटा संख्या 1 से लेकर 367 तक की संपूर्ण भूमि वक्फ की है। इस पर लंबे समय से सुनियोजित तरीके से कब्जा किया जा रहा है। पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ द्वारा अवैध निर्माण रोकने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसका नतीजा यह रहा कि वक्फ भूमि पर लगातार अवैध निर्माण खड़े होते चले गए और फर्जी बैनामों के जरिए जमीन की खरीद-फरोख्त होती रही। फर्जी बैनामों को निरस्त करने की मांग शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वक्फ संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग कर अवैध मुनाफा कमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरी वक्फ भूमि भूमाफिया के हाथों समाप्त हो सकती है। मौलाना इफराहीम हुसैन ने दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, फर्जी बैनामों को निरस्त कराने और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। जांच के बाद होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने सहायक सर्वे आयुक्त, वक्फ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। डीएम का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शान मोहम्मद, समद, अरकम नईम सहित कई समाजसेवी भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *