मंदसौर में भू-माफिया शाइन छीपा गिरफ्तार:एक ही जमीन दो लोगों को बेची; 72 लाख की धोखाधड़ी, कोर्ट ने भेजा जेल

मंदसौर में भू-माफिया शाइन छीपा गिरफ्तार:एक ही जमीन दो लोगों को बेची; 72 लाख की धोखाधड़ी, कोर्ट ने भेजा जेल

मंदसौर की वायडी नगर थाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में कथित भू-माफिया शाइन छीपा (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक ही जमीन को दो अलग-अलग लोगों को बेचने का आरोप है। यह मामला 72 लाख 67 हजार रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, सैफुद्दीन पिता हुसैन लोखंडवाला ने वर्ष 2020 में नया खेड़ा बाईपास के पास फोरलेन हाईवे किनारे स्थित 19,500 स्क्वायर फीट जमीन का सौदा किया था। उन्होंने यह जमीन 72 लाख 67 हजार रुपये में शाइन से खरीदी थी। रजिस्ट्री और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीदार को भरोसा था कि सौदा सही है। 2021 में पता चला, पहले ही बिक चुकी है जमीन साल 2021 में सैफुद्दीन को पता चला कि यह जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेची जा चुकी थी। इसके बाद से वे लगातार अपने पैसे वापस मांगने या जमीन के कब्जे के लिए प्रयास करते रहे। 5 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो राशि वापस मिली और न ही जमीन पर कब्जा मिल सका। विवादित जमीनों के निपटारे में सक्रिय था आरोपी सूत्रों के अनुसार, आरोपी शाइन छीपा विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त और जमीन संबंधी विवादों के निपटारे में सक्रिय रहा है। प्रशासन की उस पर काफी समय से नजर थी। शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर वायडी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। BNS की धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने अपराध क्रमांक 339/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 3(5) तथा इजाफा धारा 336(3), 336(4), 338, 340(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी मोहम्मद शाइन पिता मोहम्मद रफिक छीपा निवासी इदगाह के पास, मेन रोड खानपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *