8 करोड़ के जमीन फर्जीवाड़ेमें भूमाफिया को जेल भेजा

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने 8 करोड़ रुपए की 5 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े में भूमाफिया विजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे अवधपुरी स्थित घर से पकड़ा। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक, दौलत राम मीणा की पत्नी की शिकायत पर 2023 में मामला दर्ज हुआ था। पोते शैलेंद्र मीणा ने बरखेड़ा पठानी की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर विजय के जरिए बेच दी थी। विजय ने जमीन रिश्तेदार अमित सक्सेना के नाम खरीदी थी। विजय के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *