बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर से भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को मधेपुरा सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब मामले में अदालत ने लालू यादव को दोषी पाया है। तमाम सबूतों से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि जो जैसी करनी, वैसी भरनी। अगर घोटाला करोगे तो जेल जाना ही पड़ेगा। भाजपा विधायक ने कहा कि लालू यादव का राजनीतिक जीवन घोटालों से भरा रहा है। पहले चारा घोटाला, फिर अलकतरा घोटाला और अब लैंड फॉर जॉब घोटाला हर मामले में भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही हैं। आज अदालत ने सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि लैंड फॉर जॉब मामले में वे दोषी पाए गए हैं। ”ना खुद खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे” नीरज सिंह बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी का साफ संदेश है- ना खुद खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे। जो घोटाला करेगा, उसे जेल जाना ही पड़ेगा। ”लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ेगा” उन्होंने कहा कि वर्षों तक बिहार की जनता को लूटने वालों का अब हिसाब हो रहा है। आज न्यायालय ने सच्चाई पर मुहर लगा दी है। अब कानून अपना काम करेगा और लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ेगा। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि यह फैसला केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ है। देश और बिहार में अब भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। चाहे कितना बड़ा नेता क्यों न हो, कानून सबके लिए बराबर है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर से भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को मधेपुरा सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब मामले में अदालत ने लालू यादव को दोषी पाया है। तमाम सबूतों से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि जो जैसी करनी, वैसी भरनी। अगर घोटाला करोगे तो जेल जाना ही पड़ेगा। भाजपा विधायक ने कहा कि लालू यादव का राजनीतिक जीवन घोटालों से भरा रहा है। पहले चारा घोटाला, फिर अलकतरा घोटाला और अब लैंड फॉर जॉब घोटाला हर मामले में भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही हैं। आज अदालत ने सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि लैंड फॉर जॉब मामले में वे दोषी पाए गए हैं। ”ना खुद खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे” नीरज सिंह बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी का साफ संदेश है- ना खुद खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे। जो घोटाला करेगा, उसे जेल जाना ही पड़ेगा। ”लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ेगा” उन्होंने कहा कि वर्षों तक बिहार की जनता को लूटने वालों का अब हिसाब हो रहा है। आज न्यायालय ने सच्चाई पर मुहर लगा दी है। अब कानून अपना काम करेगा और लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ेगा। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि यह फैसला केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ है। देश और बिहार में अब भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। चाहे कितना बड़ा नेता क्यों न हो, कानून सबके लिए बराबर है।


