भूमि विवाद-विद्युत आपूर्ति और पेयजल के आए मामले:जिलाधिकारी ने सुनीं 70 जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

भूमि विवाद-विद्युत आपूर्ति और पेयजल के आए मामले:जिलाधिकारी ने सुनीं 70 जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजनों की 70 समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतों को समय-सीमा के भीतर निपटाएं जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री अहमद अली, श्रीमती नगमा तबस्सुम, ज्योति रानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के तहत आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजनों की 70 समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क और राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतों को समय-सीमा के भीतर निपटाएं जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री अहमद अली, श्रीमती नगमा तबस्सुम, ज्योति रानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *