सहरसा वार्ड 44 में जमीन विवाद, किशोरी घायल:बाउंड्री निर्माण के समय हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती

सहरसा वार्ड 44 में जमीन विवाद, किशोरी घायल:बाउंड्री निर्माण के समय हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती

सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 44 में 16 धुर जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान अपने पिता को बचाने आई 16 वर्षीय किशोरी ऐरम आसिया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया। पीड़ित मोजम्मिल आलम ने बताया कि विवादित 16 धुर जमीन पर शनिवार को बाउंड्री निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मद खलील हसन अपने कुछ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने देंगे मोजम्मिल आलम के अनुसार, मोहम्मद खलील हसन का दावा था कि यह जमीन उनकी है और वे वहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने देंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई ऐरम आसिया को बांस के बल्ले से गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। किशोरी की हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर घायल किशोरी को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने सहरसा सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 44 में 16 धुर जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान अपने पिता को बचाने आई 16 वर्षीय किशोरी ऐरम आसिया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया। पीड़ित मोजम्मिल आलम ने बताया कि विवादित 16 धुर जमीन पर शनिवार को बाउंड्री निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मद खलील हसन अपने कुछ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने देंगे मोजम्मिल आलम के अनुसार, मोहम्मद खलील हसन का दावा था कि यह जमीन उनकी है और वे वहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने देंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई ऐरम आसिया को बांस के बल्ले से गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। किशोरी की हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर घायल किशोरी को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने सहरसा सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *