मऊगंज में जमीनी विवाद, मां-बेटे पर तलवार से हमला:शिकायत की अनसुनी, SI ने भौजाई कहकर मजाक उड़ाया; रीवा रेफर

मऊगंज में जमीनी विवाद, मां-बेटे पर तलवार से हमला:शिकायत की अनसुनी, SI ने भौजाई कहकर मजाक उड़ाया; रीवा रेफर

मऊगंज जिले के बनपाडर गांव में बीती रात जमीनी विवाद के चलते मां-बेटे पर हमला हुआ है। एक ही परिवार के कुछ लोगों ने तलवार और टांगे से उन पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता सरिता शर्मा ने मऊगंज पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। साथ एसआई ने भौजाई कहकर मजाक भी उड़ाने का आरोप लगाया। रविवार रात बनपाडर गांव में यह घटना हुई। सरिता शर्मा के अनुसार, उनके ही परिवार के कुछ सदस्य हथियार लेकर घर में घुस आए। उन्होंने पहले सरिता के बेटे पर तलवार से हमला किया। जब सरिता शर्मा अपने बेटे को बचाने आईं, तो उन पर भी टांगे से वार किया गया। इस हमले में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरिता शर्मा ने अस्पताल से बताया कि यह जमीनी विवाद काफी समय से न्यायालय में लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के बावजूद आरोपी लगातार उन्हें धमकाते और परेशान करते रहे। सरिता के मुताबिक, उन्होंने कई बार मऊगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसआई ने भौजाई कहकर मजाक उड़ाया पीड़िता का आरोप है कि थाने में पदस्थ एक एसआई ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें ‘भौजाई’ कहकर मजाक उड़ाया। सरिता शर्मा का कहना है कि पुलिस की इस कथित लापरवाही के कारण आरोपियों का दुस्साहस बढ़ा, जिसके परिणामस्वरूप यह हमला हुआ। फिलहाल, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *