बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित मुरली भरहवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए देखा जा सकता है। घायल अस्पताल में भर्ती झड़प में कई लोगों के सिर फूट गए और हाथ-पैर में चोटें आईं। सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर संतोष कुमार के अनुसार एक पक्ष के चार लोग आए थे सिर फूटे थे उपचार किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से शेख आरस, शेख एनुल्लाह, शेख साहब, शेख तबरेज, परवेज मुशर्रफ और शेख पैगाम घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से शेख रुस्तम, शेख मुस्ताक, शेख इकराम और शेख इश्खार के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामला शांत कराया। जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पिछले 80 वर्षों से उनके कब्जे में है और उनके पास इसका वैध रसीद भी है। उन्होंने दावा किया कि दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण यह विवाद हुआ। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौनाहा थानाप्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी सूचना पर 112 की पुलिस को भेजी गई थी दोनों पक्षों से आवेदन देने को कहा गया है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित मुरली भरहवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए देखा जा सकता है। घायल अस्पताल में भर्ती झड़प में कई लोगों के सिर फूट गए और हाथ-पैर में चोटें आईं। सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर संतोष कुमार के अनुसार एक पक्ष के चार लोग आए थे सिर फूटे थे उपचार किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से शेख आरस, शेख एनुल्लाह, शेख साहब, शेख तबरेज, परवेज मुशर्रफ और शेख पैगाम घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से शेख रुस्तम, शेख मुस्ताक, शेख इकराम और शेख इश्खार के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामला शांत कराया। जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पिछले 80 वर्षों से उनके कब्जे में है और उनके पास इसका वैध रसीद भी है। उन्होंने दावा किया कि दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण यह विवाद हुआ। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौनाहा थानाप्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी सूचना पर 112 की पुलिस को भेजी गई थी दोनों पक्षों से आवेदन देने को कहा गया है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी


