बांका में जमीन विवाद, 5 लोग गंभीर घायल:2 पक्षों में लाठी-रॉड से हमला, अस्पताल में भर्ती

बांका में जमीन विवाद, 5 लोग गंभीर घायल:2 पक्षों में लाठी-रॉड से हमला, अस्पताल में भर्ती

बांका के टाउन थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हरिपुर गांव में दामोदर चौहान और श्याम सुंदर चौहान के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला किया देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला किया। हमले में कई लोगों के सिर फट गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष से दामोदर चौहान, भित्तिया देवी और प्रियंका कुमारी घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से परमानंद चौहान और श्याम सुंदर चौहान जख्मी हुए। सभी घायलों को बांका सदर अस्पताल पहुंचाया शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के टाउन थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हरिपुर गांव में दामोदर चौहान और श्याम सुंदर चौहान के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला किया देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला किया। हमले में कई लोगों के सिर फट गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष से दामोदर चौहान, भित्तिया देवी और प्रियंका कुमारी घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से परमानंद चौहान और श्याम सुंदर चौहान जख्मी हुए। सभी घायलों को बांका सदर अस्पताल पहुंचाया शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *