मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र स्थित लालू छपरा गांव में भारतीय स्टेट बैंक लूटकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पारु थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र से पुनीत कुमार नामक आरोपी को बुधवार को छापेमारी कर पकड़ा। यह लूटकांड वर्ष 2020 में हुआ था। उस समय छह लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लालू छपरा स्थित बैंक शाखा से लाखों रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से पारु थाना पुलिस लगातार इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान के तहत आरोपी पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र स्थित लालू छपरा गांव में भारतीय स्टेट बैंक लूटकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पारु थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र से पुनीत कुमार नामक आरोपी को बुधवार को छापेमारी कर पकड़ा। यह लूटकांड वर्ष 2020 में हुआ था। उस समय छह लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लालू छपरा स्थित बैंक शाखा से लाखों रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से पारु थाना पुलिस लगातार इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान के तहत आरोपी पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


