पूजा अर्चना के साथ लक्खी मेला शुरू, कावडिय़ों ने चढ़ाया जल

पूजा अर्चना के साथ लक्खी मेला शुरू, कावडिय़ों ने चढ़ाया जल

– ओपन नवीन धर्मशाला का बाड़ी विधायक ने फीता काट किया शुभारंभ

dholpur, सैंपऊ कस्बे में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आयोजित होने वाले 10 दिवसीय लख्खी मेले का शुभारंभ अतिथियों ने पूजा अर्चना कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के बीच अतिथियों ने पूजा अर्चना कर किया।

इसके बाद जिला कलक्टर ने मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से मेला निधि से निर्माण कराई गई ओपन धर्मशाला का अतिथियोंं ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शनिवार के दिन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर पहुंचे सैकड़ों कावडिय़ों ने मंदिर में जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी, सीओ अनूप कुमार, नगर पालिका ईओ भगत सिंह, तहसीलदार नवीन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, नायब तहसीलदार नाहर सिंह, थाना अधिकारी प्रवेन्द्र रावत, रामहेत कुशवाह, सरपंच केके शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *