लखीसराय पुलिस ने 5 शातिर अपराधी किए अरेस्ट:चोरी की 2 बाइक, 1 टोटो और 3 मोबाइल बरामद; बड़ी वारदात की थी साजिश

लखीसराय पुलिस ने तेतरहाट थाना क्षेत्र से पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक टोटो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूनचा के आधार पर की वाहन चेकिंग एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरहाट थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलों पर घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तेतरहाट बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसके संबंध में तेतरहाट थाने में पहले से मामला दर्ज था। पूछताछ के बाद, इन आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। बरामद वाहनों के चोरी होने की पुष्टि हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक और चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी का टोटो बरामद किया गया। सभी बरामद वाहनों के चोरी के होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग और गश्ती अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। लखीसराय पुलिस ने तेतरहाट थाना क्षेत्र से पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक टोटो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूनचा के आधार पर की वाहन चेकिंग एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरहाट थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलों पर घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तेतरहाट बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसके संबंध में तेतरहाट थाने में पहले से मामला दर्ज था। पूछताछ के बाद, इन आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। बरामद वाहनों के चोरी होने की पुष्टि हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक और चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी का टोटो बरामद किया गया। सभी बरामद वाहनों के चोरी के होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग और गश्ती अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *