राज्य सरकार ने लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल, लखीसराय डीएम का अतिरिक्त प्रभार एडीएम नीरज कुमार को सौंपा गया है। डीएम मिथिलेश मिश्र पर धान अधिप्राप्ति में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटन को पैक्सों में समानुपातिक ढंग से वितरित न करने का आरोप है। उन पर कुछ समितियों को अतिरिक्त लक्ष्य देने और कुछ को शून्य या कम लक्ष्य आवंटित करने का आरोप है। कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, पद के दुरुपयोग का आरोप उन पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और पद के दुरुपयोग का आरोप है, जिसे कदाचार की श्रेणी में रखा गया है। इस मामले में उन पर 2 अप्रैल को प्रपत्र-क गठित करने का आदेश जारी किया गया था, जिसके पांच दिन बाद उन्हें पद से हटाया गया। मंगलवार को डीएम मिथिलेश मिश्र डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ अशोकधाम महोत्सव में मंच पर मौजूद थे। इसके कुछ ही देर बाद उनके हटाए जाने की सूचना सार्वजनिक हो गई थी। राज्य सरकार ने लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल, लखीसराय डीएम का अतिरिक्त प्रभार एडीएम नीरज कुमार को सौंपा गया है। डीएम मिथिलेश मिश्र पर धान अधिप्राप्ति में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटन को पैक्सों में समानुपातिक ढंग से वितरित न करने का आरोप है। उन पर कुछ समितियों को अतिरिक्त लक्ष्य देने और कुछ को शून्य या कम लक्ष्य आवंटित करने का आरोप है। कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, पद के दुरुपयोग का आरोप उन पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और पद के दुरुपयोग का आरोप है, जिसे कदाचार की श्रेणी में रखा गया है। इस मामले में उन पर 2 अप्रैल को प्रपत्र-क गठित करने का आदेश जारी किया गया था, जिसके पांच दिन बाद उन्हें पद से हटाया गया। मंगलवार को डीएम मिथिलेश मिश्र डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ अशोकधाम महोत्सव में मंच पर मौजूद थे। इसके कुछ ही देर बाद उनके हटाए जाने की सूचना सार्वजनिक हो गई थी।


