लखीमपुर खीरी की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने मिसेज यूपी 2026 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खिताब जीतने के बाद जब गुलशरण मिश्रा अपने गृह जनपद पहुंचीं तो शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह माल्यार्पण कर लोगों ने खुशी जताई और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। गुलशरण मिश्रा राजापुर कोठी नंबर एक, मोहल्ला काशीनगर की निवासी हैं। वह अमित मिश्रा की पत्नी और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अवधेश मिश्रा की पुत्रवधु हैं। वर्तमान में वह लखीमपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। पहले भी जीत चुकी हैं खिताब
गुलशरण मिश्रा इससे पहले वर्ष 2015 में मिसेज लखीमपुर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब मिसेज यूपी 2026 का ताज जीतकर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है। प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स 2025 मोनिका विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया।


