मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव स्थित मुरली पहाड़ी पर शुक्रवार को श्री श्री 108 नारी शक्ति धाम मां वैष्णो देवी मंदिर की विधिवत नींव रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।नींव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि के समक्ष क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें औड़बगीचा ग्रामीण सड़क से मुरली पहाड़ी मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण, मंदिर प्रांगण में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, मंदिर परिसर में विवाह भवन का निर्माण, दो हाईमास्ट लाइट, तथा परिसर का सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण शामिल था।मुख्य अतिथि सौरभ निधि ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं से जुड़े इन विकास कार्यों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर यथासंभव पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। निधि ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को मजबूत करता है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक होता है।इस दौरान मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर सहेन्द्र यादव, मंटू कुमार सिंह, उमेश यादव, पूर्वेन्दु नारायण सिंह, इंदूमति सिंह, समरेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नवीन कुमार सिंह, विमल यादव, बंकिम सिंह, अनुज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव स्थित मुरली पहाड़ी पर शुक्रवार को श्री श्री 108 नारी शक्ति धाम मां वैष्णो देवी मंदिर की विधिवत नींव रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।नींव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि के समक्ष क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें औड़बगीचा ग्रामीण सड़क से मुरली पहाड़ी मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण, मंदिर प्रांगण में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, मंदिर परिसर में विवाह भवन का निर्माण, दो हाईमास्ट लाइट, तथा परिसर का सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण शामिल था।मुख्य अतिथि सौरभ निधि ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं से जुड़े इन विकास कार्यों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर यथासंभव पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। निधि ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को मजबूत करता है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक होता है।इस दौरान मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर सहेन्द्र यादव, मंटू कुमार सिंह, उमेश यादव, पूर्वेन्दु नारायण सिंह, इंदूमति सिंह, समरेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नवीन कुमार सिंह, विमल यादव, बंकिम सिंह, अनुज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


