पंजाब की लेडी मूसेवाला पहुंची UK:चाइनीज रेस्टोरेंट में चॉप स्टिक से नहीं खा पाई परम, दैट गर्ल से वायरल हुईं; VIDEO शेयर किया

पंजाब की लेडी मूसेवाला पहुंची UK:चाइनीज रेस्टोरेंट में चॉप स्टिक से नहीं खा पाई परम, दैट गर्ल से वायरल हुईं; VIDEO शेयर किया

पंजाब के मोगा में गरीब परिवार में पैदा हुईं और दैट गर्ल गीत से रातों-रात स्टार बनीं परम पहली बार देश से बाहर गईं। UK पहुंची परम ने अपना फर्स्ट एक्सपीरियंस शेयर किया। इसका एक वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड कर बताया कि उसे पहली बार यूके आकर कैसा लगा। परम ने बताया कि यहां सब अच्छा है, लेकिन खाना भारत जैसा नहीं है। घर जैसा खाना न मिलने के चलते उसने खुद ही खाना बनाया और अपनी टीम को भी खिलाया। एक चाइनीज रेस्टोरेंट में पहुंच यहां के खाने का भी परम ने वीडियो शेयर कर कहा है कि मुझे चॉप स्टिक से खाने का बहुत शौक था मगर मैं इससे खा नहीं पाई और फाइनली चम्मच से काम चलना पड़ रहा है। पहली विदेश यात्रा पर परम की अहम बातें आलू-शिमला मिर्च बनाकर खाई
परम ने अपना खाना बनाते हुए का वीडियो भी शेयर किया। परम ने बताया कि यूके में घूमते हुए 4-5 दिन हो गए हैं। मैं यहां के खाने से बोर हो चुकी हूं। आज मैंने मनी सर को कहा है कि मैं खाना बनाना जानती हूं। इस पर मनी सर ने कहा कि यहां किचन है, हम भी आज तुम्हारे हाथ का खाएंगे। मैंने चैलेंज तो ले लिया, लेकिन पता नहीं खाना कैसा बनेगा। परम कहती हैं कि- मैं आलू-शिमला मिर्च और सिंपल परांठा बनाने जा रही हूं। यहां पर सबसे बड़ी दिक्कत आई कि किचन में कपड़ा (पौना) नहीं था। इस पर मैंने अपनी डायरी से पन्ने फाड़े और इन पर परांठे रखे। सबको मेरा खाना बहुत पसंद आया। मोगा के बेहद साधारण परिवार में जन्म
पंजाब में मोगा के एक बेहद साधारण और गरीब परिवार में जन्मी परमजीत उर्फ परम 19 साल की उम्र में नी मैं अड्डी ना पताशे जावां पोरदी रैप से रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला बताया गया।
इन दिनों परम सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं। मोगा के दुनेके गांव में जन्मी परम का बचपन गरीबी में बीता। मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछे और बर्तन साफ करने का काम करती हैं, जबकि पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परम ने अपने एक क्लासमेट के साथ मोगा दाना मंडी में गाने का रियाज किया। फिलहाल परम मोगा के बीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। *********************
ये खबर भी पढ़ें… मोगा की परम का दाना मंडी में रियाज, ब्रिटिश प्रोड्यूसर की नजर पड़ी; क्लासमेट के गाने ने स्टार बनाया जाब में मोगा के एक बेहद साधारण और गरीब परिवार में जन्मी 19 साल की लड़की अपने गाने से रातों-रात सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला बताया जा रहा है। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसे स्टाइल में गाने वाली इस लड़की का नाम परमजीत कौर है, जिन्हें उनके फैंस आजकल परम के नाम से हैशटैग कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *