लदनिया पुलिस ने डकैती का किया खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार:मधुबनी में रिटायर प्रिंसिपल के घर हुई डकैती में चार अन्य नेपाल में पकड़े गए

लदनिया पुलिस ने डकैती का किया खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार:मधुबनी में रिटायर प्रिंसिपल के घर हुई डकैती में चार अन्य नेपाल में पकड़े गए

मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में हुई डकैती का पुलिस ने पांच दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले के मास्टरमाइंड मोहम्मद हाकिम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल, एक गोली और 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। इस डकैती में शामिल चार अन्य अपराधियों को नेपाल के सिरहा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये तीनों नेपाल के लहान क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार देर शाम प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को लदनिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, नेपाल से पिपराही श्रीरामपुर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अवैध हथियार और मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर पैदल आ रहा था। वरीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नेपाल की ओर से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे टीम की मदद से पकड़ लिया गया। कट्टे को अनलोड करने पर एक जिंदा गोली मिली तलाशी के दौरान, आरोपी मोहम्मद हाकिम के पैंट की बाईं जेब से एक काले रंग की पॉलीथिन में ब्राउन शुगर और कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे को अनलोड करने पर एक जिंदा गोली मिली। बरामद सामान को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद हाकिम ने स्वीकार किया है कि 12 फरवरी को गजहरा गांव में रिटायर प्रिंसिपल के घर हुई डकैती की घटना को उसी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि उसके गिरोह ने नेपाल में भी लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। डकैती के बाद नकाबपोश अपराधी रुपये और कीमती जेवरात लेकर नेपाल की ओर भाग गए थे। मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में हुई डकैती का पुलिस ने पांच दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले के मास्टरमाइंड मोहम्मद हाकिम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल, एक गोली और 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। इस डकैती में शामिल चार अन्य अपराधियों को नेपाल के सिरहा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये तीनों नेपाल के लहान क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार देर शाम प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को लदनिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, नेपाल से पिपराही श्रीरामपुर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अवैध हथियार और मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर पैदल आ रहा था। वरीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नेपाल की ओर से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे टीम की मदद से पकड़ लिया गया। कट्टे को अनलोड करने पर एक जिंदा गोली मिली तलाशी के दौरान, आरोपी मोहम्मद हाकिम के पैंट की बाईं जेब से एक काले रंग की पॉलीथिन में ब्राउन शुगर और कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे को अनलोड करने पर एक जिंदा गोली मिली। बरामद सामान को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद हाकिम ने स्वीकार किया है कि 12 फरवरी को गजहरा गांव में रिटायर प्रिंसिपल के घर हुई डकैती की घटना को उसी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि उसके गिरोह ने नेपाल में भी लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। डकैती के बाद नकाबपोश अपराधी रुपये और कीमती जेवरात लेकर नेपाल की ओर भाग गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *