मजदूर के बेटे ने IPL के पहली ही मैच में काटा गदर, आर्थिक तंगी में गुजारा बचपन, जानें कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के बृजेश शर्मा?

मजदूर के बेटे ने IPL के पहली ही मैच में काटा गदर, आर्थिक तंगी में गुजारा बचपन, जानें कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के बृजेश शर्मा?

Brijesh Sharma, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा को मौका दिया।

बृजेश ने किया IPL डेब्यू

बंगाल के इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 17 रन देते हुए एक विकेट झटका है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.70 की रही। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर कार्तिक शर्मा को अपना शिकार बनाया।

राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा था

राजस्थान रॉयल्स ने बृजेश को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 16 जनवरी 1988 को जन्मे इस खिलाड़ी को बेहतर मौकों की तलाश में बंगाल जाना पड़ा था, जहां उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया। इस लीग में बृजेश ने 7 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे।

मौके की तलाश में बंगाल आए बृजेश

बृजेश ने जम्मू की राज्य टीम की ओर से खेला, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। दो वर्ष उन्होंने दिल्ली के ‘यूनिक स्पोर्ट्स क्लब’ में दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट के गुर सीखे, जहां उन्हें अनुशासन का महत्व पता लगा। बचपन से ही बृजेश को पढ़ाई के बजाय खेल में ज्यादा दिलचस्पी थी। स्कूल न जाने पर उन्हें अक्सर डांट भी पड़ती, लेकिन बृजेश की एक ही लक्ष्य था। बेटे की जिद्द को परिवार ने भी समझा और धीरे-धीरे पिता भी उनका साथ देने लगे।

बृजेश के पिता मजदूर हैं

बृजेश के पिता कपूर चंद शर्मा एक मजदूर हैं। आर्थिक संकट से जूझते हुए पिता ने बेटे की हर एक जरूरत को पूरा किया। मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे की भावनात्मक रूप से मदद भी की। पिता को अपने बेटे पर पूरा यकीन था। आखिरकार सोमवार को उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला। अब निश्चित रूप से बृजेश का अगला लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना होगा।

राजस्थान रॉयल्स ने ऐसी दर्ज़ की ऐतिहासिक जीत

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान ने 47 गेंदें शेष रहते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले, साल 2014 में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 42 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *