गया शहर में कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने दोस्त पर बेहरमी से पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अलीगंज रोड नंबर-2 निवासी मोहम्मद मुन्ना(45) के तौर पर हुई। मृतक के बेटे मोहम्मद दानिश ने मोहल्ले के पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दानिश के अनुसार, दोस्त ने उनके पिता को पहले शराब पिलाई। फिर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 14 जनवरी की शाम से लापता थे। परिवार को लगा कि काम के सिलसिले में कहीं गए होंगे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला, तब झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। एक आंख डैमेज थी, बाहर निकली हुई थी। नाक से भी खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज भाई मोहम्मद सज्जन ने बताया कि शव से लगभग 50 मीटर दूर उनका गमछा और टोपी फेंका हुआ पाया गया। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। गया शहर में कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने दोस्त पर बेहरमी से पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अलीगंज रोड नंबर-2 निवासी मोहम्मद मुन्ना(45) के तौर पर हुई। मृतक के बेटे मोहम्मद दानिश ने मोहल्ले के पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दानिश के अनुसार, दोस्त ने उनके पिता को पहले शराब पिलाई। फिर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 14 जनवरी की शाम से लापता थे। परिवार को लगा कि काम के सिलसिले में कहीं गए होंगे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला, तब झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। एक आंख डैमेज थी, बाहर निकली हुई थी। नाक से भी खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज भाई मोहम्मद सज्जन ने बताया कि शव से लगभग 50 मीटर दूर उनका गमछा और टोपी फेंका हुआ पाया गया। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।


