मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव में एक नव निर्मित शौचालय की टंकी साफ करते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान चिंतामनपुर गांव निवासी स्वर्गीय दशई राम के 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र राम के रूप में हुई है। वीरेंद्र राम पेशे से मजदूर था और सोमवार सुबह करीब 9 बजे काम के लिए घर से निकला था। उसे गांव में ही निर्माणाधीन एक घर में नव निर्मित शौचालय की टंकी की सफाई के लिए भेजा गया था। दम घुटने से गई जान स्थानीय लोगों के अनुसार, टंकी के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से पानी निकालने के लिए लगाए गए मोटर के तार की चपेट में आने से उसकी जान गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां काम कर रहे अन्य मजदूर, मिस्त्री तथा मकान मालिक फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को टंकी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक वीरेंद्र राम के परिवार में उसकी पत्नी, वृद्ध माता, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव में एक नव निर्मित शौचालय की टंकी साफ करते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान चिंतामनपुर गांव निवासी स्वर्गीय दशई राम के 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र राम के रूप में हुई है। वीरेंद्र राम पेशे से मजदूर था और सोमवार सुबह करीब 9 बजे काम के लिए घर से निकला था। उसे गांव में ही निर्माणाधीन एक घर में नव निर्मित शौचालय की टंकी की सफाई के लिए भेजा गया था। दम घुटने से गई जान स्थानीय लोगों के अनुसार, टंकी के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से पानी निकालने के लिए लगाए गए मोटर के तार की चपेट में आने से उसकी जान गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां काम कर रहे अन्य मजदूर, मिस्त्री तथा मकान मालिक फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को टंकी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक वीरेंद्र राम के परिवार में उसकी पत्नी, वृद्ध माता, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।


