कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के टक्कर मारने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मृतक रविवार की रात करीब 10 बजे मोहनिया-रामगढ़ मार्ग से मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी बीच पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। क्या है पूरा मामला ? मृतक की पहचान राम आशीष पासी पटसेरवा गांव के निवासी के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि रात करीब 10 बजे आशीष मजदूरी करके घर लौट रहे थे, इसी बीच जब वह मोहनिया-रामगढ़ मार्ग पर पटसेरवा गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उचित उपचार न मिलने बिगड़े हालात अस्पताल के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उनकी सांस रुक-रुक कर आ रही थी और ब्लड प्रेशर व पल्स नहीं मिल पा रहा था। डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार न मिलने पर स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे इस संबंध में मोहनिया थाना इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया था, जबकि एक फरार हो गया था। बाइक चालक को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली गई है। कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के टक्कर मारने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मृतक रविवार की रात करीब 10 बजे मोहनिया-रामगढ़ मार्ग से मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी बीच पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। क्या है पूरा मामला ? मृतक की पहचान राम आशीष पासी पटसेरवा गांव के निवासी के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि रात करीब 10 बजे आशीष मजदूरी करके घर लौट रहे थे, इसी बीच जब वह मोहनिया-रामगढ़ मार्ग पर पटसेरवा गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उचित उपचार न मिलने बिगड़े हालात अस्पताल के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उनकी सांस रुक-रुक कर आ रही थी और ब्लड प्रेशर व पल्स नहीं मिल पा रहा था। डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार न मिलने पर स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे इस संबंध में मोहनिया थाना इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया था, जबकि एक फरार हो गया था। बाइक चालक को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली गई है।


