औरंगाबाद में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर शख्स की हुई पहचान

औरंगाबाद में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर शख्स की हुई पहचान

औरंगाबाद में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक जम्होर थाना क्षएत्र के देवहरा गांव निवासी राम जी महतो है। राम जी को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए थे, पर उसकी जान नहीं बची। पहले पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके घर का पता लगाया और जम्होर थाना को सूचना दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-19 की है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजन थाना की सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश की। परिजनों ने बताया कि राम जी महतो रोज की तरह मजदूरी करने के लिए औरंगाबाद आए थे। काम खत्म कर जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रतनुवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन सरकार से दुर्घटना राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मारने वाला अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इधर, मृतक के इकलौते बेटे मनीष पर अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी आ गई है। मनीष बाहर किसी कंपनी में मजदूरी करता है, जबकि उसके पिता गांव में रहकर काम करते थे। दोनों की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। औरंगाबाद में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक जम्होर थाना क्षएत्र के देवहरा गांव निवासी राम जी महतो है। राम जी को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए थे, पर उसकी जान नहीं बची। पहले पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके घर का पता लगाया और जम्होर थाना को सूचना दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-19 की है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजन थाना की सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश की। परिजनों ने बताया कि राम जी महतो रोज की तरह मजदूरी करने के लिए औरंगाबाद आए थे। काम खत्म कर जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रतनुवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन सरकार से दुर्घटना राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मारने वाला अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इधर, मृतक के इकलौते बेटे मनीष पर अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी आ गई है। मनीष बाहर किसी कंपनी में मजदूरी करता है, जबकि उसके पिता गांव में रहकर काम करते थे। दोनों की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *