सीवान में मजदूर की तालाब में डूबने से मौत:एक दिन पहले से थे लापता, शौच के दौरान हादसा की आशंका

सीवान में मजदूर की तालाब में डूबने से मौत:एक दिन पहले से थे लापता, शौच के दौरान हादसा की आशंका

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के छोटका टेघड़ा गांव में एक मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को तालाब से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान छोटका टेघड़ा गांव निवासी भगवान मांझी के 50 वर्षीय पुत्र मनोज मांझी के रूप में हुई है। मनोज मांझी गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक दिन पहले से थे लापता

परिजनों ने बताया कि मनोज मांझी घटना से एक दिन पहले से लापता थे। परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को होली के दिन वे शौच के लिए तालाब किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए और डूब गए।

मनोज मांझी के घर न लौटने पर परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की मदद से शव निकाला बाहर

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मनोज मांझी के रूप में की। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मनोज मांझी अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं। सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के छोटका टेघड़ा गांव में एक मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को तालाब से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान छोटका टेघड़ा गांव निवासी भगवान मांझी के 50 वर्षीय पुत्र मनोज मांझी के रूप में हुई है। मनोज मांझी गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक दिन पहले से थे लापता

परिजनों ने बताया कि मनोज मांझी घटना से एक दिन पहले से लापता थे। परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को होली के दिन वे शौच के लिए तालाब किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए और डूब गए।

मनोज मांझी के घर न लौटने पर परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की मदद से शव निकाला बाहर

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मनोज मांझी के रूप में की। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मनोज मांझी अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *