मेरठ में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही चालक की तलाश

मेरठ में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही चालक की तलाश

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड स्थित ऋषिनगर पुलिया के पास एक सड़क हादसे में मजदूर राजू उर्फ त्रिरि की मौत हो गई। उसे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजू उर्फ त्रिरि मूल रूप से झारखंड के सिरिमाड़ी क्षेत्र का निवासी था। वह मेरठ के माधवपुरम में अपने रिश्तेदार संतोष त्रिरि के साथ रहकर मजदूरी करता था। रविवार दोपहर वह खाना खाने के लिए निकला था, तभी मलियाना पुल के पास ऋषिनगर पुलिया के नजदीक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजू को तुरंत सुभारती अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी और मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। टीपीनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के समय गुजरने वाले वाहनों की जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *