वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मुस्तफापुर मनियारपुर रोड पर रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मुस्तफापुर गांव निवासी छोटू पासवान (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छोटू पासवान देसरी से मजदूरी का काम कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल छोटू को तुरंत बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने छोटू पासवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। छोटू पासवान अपने आठ भाई-बहनों में छठे नंबर पर थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मुस्तफापुर मनियारपुर रोड पर रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मुस्तफापुर गांव निवासी छोटू पासवान (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छोटू पासवान देसरी से मजदूरी का काम कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल छोटू को तुरंत बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने छोटू पासवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। छोटू पासवान अपने आठ भाई-बहनों में छठे नंबर पर थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।


