भोजपुर में कुल्हड़िया रेल ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर गुरुवार की शाम अनियंत्रित होकर मिट्टी लदी ट्रैक्टर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र की है। मृतक कमलेश मुसहर(22) गीधा मुसहर टोली का रहने वाला था। घायल रोहित मुसहर(22) ने बताया कि ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड कर भदवर गांव से गीधा आ रहे थे। रास्ते में गाड़ी पलट गई। कमलेश और मैं गाड़ी के नीचे दब गए। इसके बाद आसपास काम रहे लोगों ने कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन से जेसीबी को बुलाया गया। डाले को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में कोईलवर पीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम जख्मी ड्राइवर रोहित कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में कुल्हड़िया रेल ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर गुरुवार की शाम अनियंत्रित होकर मिट्टी लदी ट्रैक्टर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र की है। मृतक कमलेश मुसहर(22) गीधा मुसहर टोली का रहने वाला था। घायल रोहित मुसहर(22) ने बताया कि ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड कर भदवर गांव से गीधा आ रहे थे। रास्ते में गाड़ी पलट गई। कमलेश और मैं गाड़ी के नीचे दब गए। इसके बाद आसपास काम रहे लोगों ने कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन से जेसीबी को बुलाया गया। डाले को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में कोईलवर पीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम जख्मी ड्राइवर रोहित कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


