औरंगाबाद में सड़क हादसे में 27 साल के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हरिहरगंज-टंडवा मुख्य पथ पर नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई। तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र स्थित फॉरपर गांव निवासी विकास चौहान के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों और साथियों ने बताया कि मुरारी पिछले तीन महीनों से रामनगर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह यहां अकेले रहकर काम करता था और उसके साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता था। ईंट भट्ठे से सामान खरीदने बाजार गया था मजदूर शुक्रवार की शाम मजदूर भट्ठे से रामनगर बाजार सामान खरीदने गया था। बाजार से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भट्ठा मालिक और अन्य मजदूरों को दी। साथी मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मुरारी को उठाकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल से किया गया था रेफर सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों के अनुसार, हायर सेंटर ले जाने की तैयारी के दौरान ही सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। नगर थाना की पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम इधर घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना के एसआई चंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बिट्टू सिंह के ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर सीखने के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हुई है। हालांकि किसी ने इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। मामला सामने आने पर जांच पड़ताल के दौरान घटना का असली कारण सामने आया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में सड़क हादसे में 27 साल के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हरिहरगंज-टंडवा मुख्य पथ पर नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई। तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र स्थित फॉरपर गांव निवासी विकास चौहान के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों और साथियों ने बताया कि मुरारी पिछले तीन महीनों से रामनगर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह यहां अकेले रहकर काम करता था और उसके साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता था। ईंट भट्ठे से सामान खरीदने बाजार गया था मजदूर शुक्रवार की शाम मजदूर भट्ठे से रामनगर बाजार सामान खरीदने गया था। बाजार से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भट्ठा मालिक और अन्य मजदूरों को दी। साथी मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मुरारी को उठाकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल से किया गया था रेफर सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों के अनुसार, हायर सेंटर ले जाने की तैयारी के दौरान ही सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। नगर थाना की पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम इधर घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना के एसआई चंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बिट्टू सिंह के ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर सीखने के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हुई है। हालांकि किसी ने इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। मामला सामने आने पर जांच पड़ताल के दौरान घटना का असली कारण सामने आया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


