भीलवाड़ा में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत:परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्च्युरी पर किया प्रदर्शन,बोले-मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और सख्त कार्रवाई हो

भीलवाड़ा में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत:परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्च्युरी पर किया प्रदर्शन,बोले-मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और सख्त कार्रवाई हो

भीलवाड़ा के सेतुरिया ग्राम पंचायत के जागधरी गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मामले की जांच ओर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन किया। तबियत बिगड़ने से मौत होना बताया मामला कारोई थाना क्षेत्र का है,परिजनों ने बताया की जागधरी निवासी संजय बारेठ(31)पुत्र भंवर बारेठ महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरी करता था। संजय के साथ काम करने वाले युवक ने उन्हें बताया की वे दोनों मंगलवार को बस से गांव लौट रहे थे।इसी दौरान रास्ते में संजय की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। अन्तिम संस्कार के दौरान नजर आए चोट के निशान शव जब गांव पहुंचा तो परिजन आनन-फानन में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए।हालांकि वहां मौजूद समाज के कुछ बुजुर्गों ने संजय के मुंह और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे।इसके बाद मारपीट से मौत का शक हुआ,परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया आज ग्रामीण डेड बॉडी लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे ओर प्रदर्शन शुरु किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि मौत के कारणों की पूरी और पारदर्शी जांच कराई जाए, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम निष्पक्ष तरीके से हो तथा यदि मारपीट या हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम पर बनी सहमति ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, सहमति बनने के बाद ग्रामीण बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए ओर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *